रामचन्द्र चौधरी की बड़ी पहलः अब पशुपालकों को ₹2 लाख तक बिना गारंटी ऋण, डेयरी व पशुपालन को मिलेगा नया बल ***
*** रामचन्द्र चौधरी की बड़ी पहलः अब पशुपालकों को ₹2 लाख तक बिना गारंटी ऋण, डेयरी व पशुपालन को मिलेगा नया बल ***
अजमेर।
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पशुपालकों और किसानों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। अजमेर डेयरी कार्यालय में रामचन्द्र चौधरी अध्यक्ष अजमेर डेयरी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें राजस्थान ग्रामीण बैंक (RGB) के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि पशुपालकों को ₹2 लाख तक का ऋण बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऋण पशुओं की देखरेख, चारा खरीद, पशु बाड़ा निर्माण, शेड बनाने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही, यदि पशुपालक बचत करते हुए नए पशु खरीदना चाहते हैं तो उन्हें भी इसकी अनुमति होगी। इस योजना के तहत ब्याज दर करीब 7% रखी जाएगी, जो अन्य बैंकों की तुलना में काफी कम है।
योजना की खास बातें (पशुपालन एवं डेयरी)
बैठक में सामने आए प्रावधानों के अनुसार –
- पशुपालन एवं डेयरी कार्यों के लिए कैश क्रेडिट (KCC) सुविधा ₹2 लाख तक उपलब्ध कराई जाएगी।
- इस सीमा तक के ऋण पर कोई संपार्श्विक (गारंटी) आवश्यक नहीं होगी।
- ₹2 लाख से अधिक ऋण पर आवश्यकतानुसार जमीन या अन्य संपत्ति गिरवी रखनी पड़ सकती है।
- ऋण की वैधता 5 वर्ष तक रखी जाएगी, जिसमें समय-समय पर समीक्षा होगी।
- * कार्यशील पूंजी का आकलन पशुओं की संख्या और 6 महीने के उत्पादन चक्र के आधार पर किया जाएगा।
- पशुपालकों को चारा, दाना, दवाई, श्रम, बिजली-पानी जैसी आवश्यक लागतों को भी ऋण में शामिल किया जाएगा।
- किसानों, डेयरी संचाल