न्यायोचित मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारी कल करेंगे प्रदर्शन

न्यायोचित मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारी कल करेंगे प्रदर्शन
Spread the love

अजमेर। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के बैनर तले पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर चलाए जा रहे “स्वाभिमान बचाओ आंदोलन” के तहत सोमवार, 8 जून को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।संगठन के जिला महामंत्री आनंद सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेशभर में 1 जून से आंदोलन जारी है। इसी क्रम में अजमेर जिले के मंत्रालयिक कर्मचारी सोमवार सुबह 10:30 बजे आजाद पार्क में एकत्रित होंगे तथा वहां से रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे।जिला अध्यक्ष दिनेश कुमावत के नेतृत्व में कर्मचारी जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा।संगठन के अनुसार आंदोलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार को शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *