रात्रि चौपाल में मुखरित हुई गांवों की जनसमस्याएं, जिला कलक्टर ने दिए समाधान के निर्देश

रात्रि चौपाल में मुखरित हुई गांवों की जनसमस्याएं, जिला कलक्टर ने दिए समाधान के निर्देश
Spread the love

ब्यावर। जवाजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरवीना में मंगलवार रात्रि आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से ग्राम पंचायत सरवीना की ओर जाने वाले खतरनाक मोड़ को सुधारने तथा सड़क सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने की मांग रखी। इस पर जिला कलक्टर ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा लाला दादा का बड़िया क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइपलाइन और घरेलू जल कनेक्शन उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

चौपाल में ग्रामीणों ने ग्राम नाहरपुर में हैंडपंप स्थापित कराने, ग्राम पंचायत सरवीना में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा अधूरे छोड़े गए सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग भी रखी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने सरवीना तालाब क्षेत्र में स्थित विद्युत पोल एवं विद्युत लाइन को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग भी रखी। जिला कलक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि में कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाललाल मीणा, तहसीलदार हनुत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *