राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
नसीराबाद – अनिल लोहरे । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नसीराबाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके निधन दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के राजनीतिक जीवन, संघर्षशील व्यक्तित्व तथा देश और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट ने हमेशा आमजन की आवाज को बुलंद किया और जनसेवा को राजनीति का मूल उद्देश्य माना। उनके आदर्श आज भी युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार, श्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष संपत राठौड़, रंजन वर्मा, सुभाष सांखला, एडवोकेट गोवर्धन गुर्जर, सलमू भाई, आमिर खान, विजय जैन, अशोक अग्रवाल, भंवर गुर्जर, त्रिलोक गुर्जर, दिलीप गोयर, प्रदीप सिंह राठौड़, संदीप सिंह राठौड़, बंटी पथरिया, शम्भू सिंह गुर्जर, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।