नसीराबाद वल्लभ भाई पटेल उद्यान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग
नसीराबाद। ( ANIL Lohare ) छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वल्लभ भाई पटेल उद्यान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सीईओ मोहम्मद साकिब आलम, मनोनीत सदस्य सुशील जी एवं ब्रिगेडियर आर के यादव के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद योगाचार्य द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान योगाचार्य का सम्मान भी किया गया।
सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है और इसे नियमित रूप से अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छावनी परिषद के अधिकारी विश्वेंद्र सिंह प्रवीण यादव आकाश जैदिया और अन्य कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि वे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योग किया। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह एवं स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा।