पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित, स्वाभिमान बचाओ आंदोलन पर हुई चर्चा

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित, स्वाभिमान बचाओ आंदोलन पर हुई चर्चा
Spread the love

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित, स्वाभिमान बचाओ आंदोलन पर हुई चर्चा

हंसराज खारोल, कुशायता पत्रकार |

कुशायता। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजीकृत) राजस्थान की ब्लॉक स्तरीय बैठक सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द्र खारोल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंत्रालयिक कर्मचारियों के प्रस्तावित “स्वाभिमान बचाओ आंदोलन” के तहत 6 एवं 7 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से प्रस्तावित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। बैठक के उपरांत संगठन की ओर से 6 एवं 7 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेने तथा 7 जुलाई 2026 को जयपुर स्थित जलमहल पर प्रस्तावित जल समाधि कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में विकास अधिकारी, पंचायत समिति सावर को ज्ञापन सौंपा गया।
बैठक में कनिष्ठ सहायक इंदिरा कुमावत, पूखराज जाट, सूर्यप्रकाश खाती, लोकेश, मधुबाला लक्षकार, दयाराम मीणा, अशोक सहित संगठन के कई मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *