देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष का भीलवाड़ा दौरा, राजस्थान गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष का भीलवाड़ा दौरा, राजस्थान गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
Spread the love

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष का भीलवाड़ा दौरा, राजस्थान गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

राज्य सरकार द्वारा देवमाली में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ किये गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी पहलों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव- देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष

भीलवाड़ा, 3 जुलाई। राजस्थान गुर्जर महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं युवा सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को करेड़ा में पूज्य महंत श्री श्री 1008 सुरेशदास जी महाराज (सवाई भोज) के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा रहे एवं अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री कालूलाल गुर्जर ने की।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना को राजस्थान गुर्जर महासभा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक के उपरांत आयोजित युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर एवं पूज्य महंत श्री श्री 1008 सुरेशदास जी महाराज ने श्री ओमप्रकाश भड़ाना को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों एवं युवाओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने अपने संबोधन में कहा कि वे संगठन द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देवमाली में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए विकासात्मक कार्यों एवं जनकल्याणकारी पहलों का समाज सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वागत करता है। साथ ही उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, युवा प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *