रोजगार उत्सव शनिवार को जवाहर रंगमंच में
रोजगार उत्सव शनिवार को जवाहर रंगमंच में
अजमेर, 3 जुलाई। रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बालोतरा जिले में होगा। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि आयोजन की निरन्तरता में रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय आयोजन शनिवार 4 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जवाहर रंगमंच में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्र कुमार मीणा को प्रभारी अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण शर्मा एवं रोजगार उप निदेशक मधुसूदन जोशी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।