राजस्थान समान नागरिक संहिता- 2026सम्भाग स्तरीय जनसुनवाई सोमवार एवं मंगलवार जुलाई को
राजस्थान समान नागरिक संहिता- 2026
सम्भाग स्तरीय जनसुनवाई सोमवार एवं मंगलवार जुलाई को
अजमेर, 3 जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता 2026 के संबंध में प्रारूप समिति द्वारा अजमेर संभाग स्तरीय 2 दिवसीय जनसुनवाई की जाएगी। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 प्रारूप समिति के माननीय सदस्य बसंत सिंह छाबा द्वारा सोमवार 6 एवं मंगलवार 7 जुलाई को अजमेर संभाग मुख्यालय पर दो दिवसीय जनसुनवाई आयोजित होगी। यह जनसुनवाई दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कलैक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में होगी। इसमें आमजन, सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं गणमान्य नागरिक राजस्थान समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने विचार एवं अपेक्षाओं के आवेदन कर सकते है।