04 ग्राम विकास अधिकारी को निलंबन के बाद मिली पोस्टिंग, एक ग्राम विकास अधिकारी एपीओ
04 ग्राम विकास अधिकारी को निलंबन के बाद मिली पोस्टिंग, एक ग्राम विकास अधिकारी एपीओ
अजमेर // पंचायती राज विभाग द्वारा निलंबित किये गये ग्राम विकास अधिकारियो को अब पोस्टिंग दी गयी है अनुपमा टेलर उपायुक्त शासन सचिव द्वितीय पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी आदेशो के अनुसार ग्राम विकास अधिकारियो को सीधे ग्राम पंचायतो का आवटंन किया गया है जारी आदेशो के अनुसार योगेश पाण्डे को केकडी पंचायत समिति की लसाडिया, जयराम यादव को मसूदा पंचायत समिति की नंदवाडा, संतोष कुमार मीणा को पीसागन की पगारा तथा महावीर प्रसाद कुम्हार को अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की मायापुर ग्राम पंचायत मे लगाया गया है मायापुर ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम विकास अधिकारी उक्त आदेशो के अनुसार एपीओ हुए है एसे मे उन्हे शिघ्र ही जिला स्तर से किसी अन्य पंचायत समिति या रिक्त पद पर लगाया जायेगा