ग्राम पंचायत मैहरूकला मुख्यालय पर सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया
हंसराज खारोल – कुशायता | ग्राम पंचायत मेंहरुकलां में जनकल्याण शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया ! इस शिविर में कार्यवाहक उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद वैष्णव , सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा, सत्यनारायण बेरवा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच, प्रशासक कैलाश देवी जैन, उपखंड कार्यालय कार्मिक विनोद सैन, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शर्मा, कनिष्ठ सहायक पुखराज जाट, गौरव शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ,उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उक्त शिविर का प्रमुख उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी प्रदान करना एवं उन योजना से आम जनों को लाभान्वित करना है ! शिविर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए व विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया ! शिविर में कुल 22 विभागों ने भाग लेकर आम जन को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी ! शिविर में पट्टा वितरण 17, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 7 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति , प्रधानमंत्री आवास के 1 लाभार्थि को तृतीय किस्त स्थानांतरण एवं एक लाभार्थी को द्वितीय किस्त स्थानांतरण, पेंशन सत्यापन 8, 19 जन आधार संशोधन , प्रधानमंत्री जनधन खाता अंतर्गत 3 लाभार्थियों के खाते खोले गए ,महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, मंगला पशु बीमा पॉलिसी 26 , कृषि विभाग द्वारा 8 किसानों को मूंग मिनी किट वितरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड अंतर्गत 32 वितरण, चिकित्सा विभाग द्वारा 101 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, आयुर्वेद विभाग द्वारा 63 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, विद्युत विभाग अंतर्गत 1 लाइट कनेक्शन आवेदन,परिवहन विभाग द्वारा 11 लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड पंजीकरण, राजस्व खातों का शुद्धिकरण 8, आपसी सहमति एवं बटवारा प्रकरण 2, प्रधानमंत्री किसान योजना पंजीकरण 22, राजस्व विभाग अंतर्गत नामांतरण प्रकरण 9 , सीमा ज्ञान पत्थरगढ़ी 7 प्रकरण, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र 33, सहित विभिन्न कार्य संपादित किए गए !