पोषण अभियान: जुलाई से सितम्बर 2026 तक हर माह 2 समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश—
पोषण अभियान: जुलाई से सितम्बर 2026 तक हर माह 2 समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश—
गोदभराई, सुपोषण दिवस, क्षेत्रीय भोजन दिवस पर रहेगा फोकस
07 जुलाई 2026, 07:02 PM
जयपुर, 7 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग के समेकित बाल विकास सेवाएँ निदेशालय ने पोषण अभियान के तहत जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 में समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।
आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि प्रदेश की आँगनबाड़ियों में प्रत्येक माह थीम आधारित 2 सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
निदेशक ने बताया कि जुलाई में 8 जुलाई को गोदभराई/प्रवेशोत्सव तथा 22 जुलाई को क्षेत्रीय भोजन दिवस मनाया जाएगा। क्षेत्रीय भोजन दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्र पर स्थानीय सामग्री से बने भोजन एवं निर्माण विधियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अगस्त में 11 अगस्त को सुपोषण दिवस तथा 25 अगस्त को जन स्वास्थ्य संदेश दिवस आयोजित होगा। जन स्वास्थ्य संदेश दिवस पर हाथ धोना, स्वच्छ पेयजल एवं पौष्टिक भोजन जैसे सार्वजनिक स्वच्छता संदेश दिए जाएंगे।
निदेशक ने बताया कि सितम्बर 2026 में 9 सितम्बर को गोदभराई/प्रवेशोत्सव एवं 23 सितम्बर को क्षेत्रीय भोजन दिवस का आयोजन होगा।
निदेशक ने बताया कि सभी उप-निदेशक एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तय कार्यक्रमों का आयोजन समय पर सुनिश्चित करें। आयोजित गतिविधियों की सूचना पोषण ट्रेकर ऐप पर अनिवार्य रूप से एन्ट्री करने तथा निर्धारित प्रपत्र में सूचना भरकर nnm.wcd@rajasthan.gov.in पर भिजवाने के निर्देश दिए