ग्राम पंचायत हरपुरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर ग्राम गोवर्धनपुरा
सफलता की कहानी-5
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 बना वरदान, 34 वर्षों पुरानी गैर खातेदारी भूमि को मिला खातेदारी का अधिकार
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत सरवाड़ की ग्राम पंचायत हरपुरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी खुशीराम पुत्र हंसराज, श्री रतन पुत्र हंसराज एवं श्रीमती बरदी पत्नी हगामा (जाति गुर्जर)ष्के लिए बड़ी राहत लेकर आया। लगभग 34 वर्षों से राजस्व अभिलेखों (जमाबंदी) में गैर खातेदारी दर्ज भूमि को शिविर में ही नियमानुसार खातेदारी में परिवर्तित कर दिया गया।
प्रार्थियों ने शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी, सरवाड के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ग्राम गोवर्धनपुरा की ष्खसरा संख्या 158 में उनकी भूमि वर्षों से गैर खातेदारी के रूप में दर्ज थी। इस कारण उन्हें कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड तथा विभिन्न राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सरवाड़ श्रीमती बंटी देवी राजपूत एवं नायब तहसीलदार बोराड़ा श्री रमेश चंद सोनी ने तत्काल राजस्व टीम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निर्देशों की पालना में संबंधित पटवार हल्का द्वारा राजस्व अभिलेखों एवं आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर मौके पर ही खातेदारी का प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमाबंदी में दर्ज गैर खातेदार के स्थान पर खातेदार दर्ज करने के आदेश पारित किए गए।
लगभग 34 वर्षों से लंबित इस समस्या का शिविर में ही समाधान होने पर श्री खुशीराम गुर्जर एवं उनके परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार, शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्रीमती बंटी देवी राजपूत, नायब तहसीलदार श्री रमेश चंद सोनी तथा राजस्व टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।