सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सर्वे कार्य में अनुभवी संस्थाओं से 20 जुलाई तक अभिरुचि की अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

Spread the love

भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से आमंत्रित किए गए प्रस्ताव

स्माइल योजना के तहत सर्वे एवं पुनर्वास कार्य के लिए 20 जुलाई तक अभिरुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

अजमेर, 9 जुलाई। भारत सरकार की स्माइलयोजना के अंतर्गत भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके पुनर्वास के उद्देश्य से अजमेर नगर निगम क्षेत्र में व्यापक सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सर्वे कार्य में अनुभवी संस्थाओं से 20 जुलाई तक अभिरुचि की अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री जय प्रकाश ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। सर्वे के दौरान भिक्षुकों की पहचान, आधार एवं जनआधार, बैंक खाता, पारिवारिक स्थिति, बच्चों की संख्या, दिव्यांगता, स्वास्थ्य, नशे की प्रवृत्ति, न्यायिक प्रकरण, निवास स्थल, आर्थिक पृष्ठभूमि तथा पुनर्वास से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियों का इलेक्ट्रॉनिक डाटा तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाएं अपने प्रस्ताव 20 जुलाई तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकती हैं। प्राप्त प्रस्तावों का चयन भारत सरकार एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन के साथ संस्था का कम से कम तीन वर्ष पुराना पंजीयन, आयकर अधिनियम की धारा 12(ए) का पंजीयन, नीति आयोग का दर्पण यूनिक आईडी, पिछले तीन वर्षों की चार्टर्ड अकाउंटेंट से प्रमाणित ऑडिट एवं बैलेंस शीट, ब्लैकलिस्ट नहीं होने का शपथ पत्र, सामाजिक कार्यों का विवरण, सर्वे एवं पुनर्वास कार्य का अनुभव, उपलब्ध आधारभूत संरचना तथा प्रस्तावित कार्ययोजना सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि ने बताया कि योजना एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शास्त्री नगर, लोहागल रोड कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://smile-b.dosje.gov.in/ पर भी विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *