एडीए ने शहरी सेवा शिविर का किया देवनानी ने अवलोकनवितरित किए पट्टे एवं अन्य कागजात, लाभार्थियों के चेहरे मुस्कराए

एडीए ने शहरी सेवा शिविर का किया देवनानी ने अवलोकनवितरित किए पट्टे एवं अन्य कागजात, लाभार्थियों के चेहरे मुस्कराए
Spread the love

एडीए ने शहरी सेवा शिविर का किया देवनानी ने अवलोकन
वितरित किए पट्टे एवं अन्य कागजात, लाभार्थियों के चेहरे मुस्कराए

अजमेर, 8 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में अवलोकन के उपरान्त पट्टे वितरित किए। इसके लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सरकार की मंशा इन शिविरों के माध्यम से अधिकतम व्यक्तियों को राहत पहुंचाना है। आवेदकों के कार्य उसी दिन होने चाहिए। आमजन को कार्य के लिए अलग-अलग प्रभागों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एक स्थान पर सभी प्रभाग उपस्थित होने से आमजन को सुविधा मिल रही है। आवेदनों को ऑनलाईन करने के लिए ई-मित्र की सेवाएं भी शिविर में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सर्वाधिक पट्टे दिए जा रहे है। अधिकारियों एवं कार्मिकों को सकारात्मक दृष्टीकोण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्हें स्वयं को आवेदक की जगह रखकर देखना चाहिए। सरकारी तंत्र द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन प्रत्येक आगन्तुक द्वारा किया जाता है। उस पर खरा उतरना चाहिए। आमजन को शिविर में समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ आना चाहिए। किसी दस्तावेज की कमी होने पर संवेदनशीलता के साथ कमी पूर्ति करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 3500 खसरे नगर निगम को हस्तान्तरित किए है। इस पहल से आमजन के कार्य शीघ्रता से होंगे। साथ ही एडीए का कार्यभार की कम होगा। एडीए शहर के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। अब नागरिकों अपेक्षाएं भी बढ़ी है। उसी के अनुरूप एडीए को कार्य करना चाहिए। शिविर के लाभार्थियों को अपने परिचितों तथा रिश्तेदारों को भी शिविर का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

श्री देवनानी ने शिविर में विभिन्न शाखाओं के काउण्टरों का अवलोकरन भी किया। इस दौरान उन्होंने समस्त आगन्तुकों का विवरण रखने के निर्देश दिए। समस्त आवेदन ऑनलाईन हो। आवेदनों की कमियों को सुधार कर पोर्टल पर चढ़ाएं। उन्होंने लाभार्थियों से वार्त्तालाप किया। लाभार्थियों ने शिविर अवधि बढ़ाने को कहा। श्री देवनानी ने राजस्व, तकनीक, अभियांत्रिकी, विधि, लेखा, तहसीलदार, नियमन, आयोजना आदि शाखाओं का अवलोकन कर प्रत्येक छूट का लाभ आमजन को दिलाने के निर्देश दिए।

अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के. ने कहा कि सरकार द्वारा शिविर अवधि में विभिन्न कार्यों के लिए छूट दी जा रही है। इसका लाभ सभी व्यक्तियों को लेना चाहिए। आवेदक को एक दिन में कार्य कर दस्तावेज देने का लक्ष्य है। डिमाण्ड नोट जारी होते ही पट्टा बनाने की कार्यवाही आरम्भ हो जाती है। इस दौरान महाराणा प्रताप नगर, पंचशील नगर तथा व्यावसायिक, दीनदयाल पुरम, किरानीपुरा, चौरसियावास, नोसर, घूघरा, गणेश गुवाड़ी आदि क्षेत्रों के पट्टे वितरित किए गए। पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 8 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर में 3242 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। इनमें कृषिभूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के 1013 पट्टे, बकाया लीज जमा कराकर फ्री होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र के 120 प्रकरण, प्राधिकरण की योजनाओं से संबंधित 334 प्रकरण, निर्माण अवधि विस्तार के 580 प्रकरण, भवन मानचित्र के 110 प्रकरण, भूखण्डों के उपविभाजन एवं पुनर्गठन के 71 प्रकरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 205 प्रकरण, नाम हस्तांतरण के 657 प्रकरण,134 आवंटन पत्र तथा अन्य 18 प्रकरण का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर एडीए सचिव अनिल पूनिया, उपायुक्त निशा सहारण सहित उपायुक्त, अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *