रेलवे यूनियन का 22 वाँ रक्तदान शिविर आज
रेलवे यूनियन का 22 वाँ रक्तदान शिविर आज
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन, अजमेर के तत्वाधान में लॉयन्स क्लब प्रिमीयम के सहयोग से 22 वाँ रक्तदान शिविर आज गुरुवार को आयोजित किया गया।
यूनियन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष मोहन चेलानी ने बताया कि अजमेर मण्डल एवं कारखाना के रेल कर्मचारी एवं उनके परिवारजन आज गुरुवार को रेलवे ऑफिर्स क्लब अजमेर, यूनियन कार्यालय आबूरोड, रेलवे चिकित्सालय राणाप्रतापनगर-उदयपुर एवं डूंगरपुर में आयेाजित रक्तदान शिविरों मे ंरक्तदान किया गया।
यूनियन के मण्डल अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं सहायक महामंत्री जगदीश सिंह ने बताया कि जे.एल.एन. अस्पताल, जनाना अस्पताल, रेलवे अस्पताल, मित्तल अस्पताल, सहित आठ ब्लड बैंकों को एक हजार से अधिक यूनिट रक्तदान कर उपलब्ध करवाएं गया।
यूनियन पदाधिकारी गजानन्द मावर, विपुल सक्सैना, महेश चौधरी, कमलेश शर्मा, विरेश शर्मा, राजीव सैन, गौरव मेहरा, अतुल विश्वा, प्रवीण नाम्बियार, संजीव अरोडा, बलदेव सिंह, एवं लॉयन्स क्लब के विनोद गुप्ता, अनिल उपाध्याय, बन्दना गोयल, सुबोध गर्ग द्वारा रेलवे ऑफिर्स क्लब में रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं में योगदान किया जा गया ।