ग्राम पंचायत भिनाय में आयोजित शिविर में सामने आया, जहाँ एक कृषक को कृषि विभाग की पाइपलाइन योजना के

ग्राम पंचायत भिनाय में आयोजित शिविर में सामने आया, जहाँ एक कृषक को कृषि विभाग की पाइपलाइन योजना के
Spread the love

​भिनाय शिविर में कृषक सूरजकरण के खेत तक पहुँची सिंचाई की राह

पाइपलाइन स्थापना पर मिला 15 हजार रुपये का अनुदान, फसलों को मिला समय पर पानी

राजस्थान सरकार द्वारा काश्तकारों की आमदनी बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक सुखद और सफल मामला जिले की भिनाय तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिनाय में आयोजित शिविर में सामने आया, जहाँ एक कृषक को कृषि विभाग की पाइपलाइन योजना के तहत मौके पर ही बड़ी राहत और वित्तीय संबल प्रदान किया गया।

ग्राम पंचायत भिनाय के निवासी कृषक श्री सूरजकरण (पिता श्री भंवर लाल माली) अपने खेतों में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत थे।

ग्राम पंचायत भिनाय में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उन्होंने कृषि विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राजकिसान साथी पोर्टल के माध्यम से कृषि पाइपलाइन हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया।
​काश्तकार की जरूरत को देखते हुए विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और कृषि पाइपलाइन की प्रशासनिक स्वीकृति तुरंत जारी कर दी गई। शिविर में उपस्थित स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी द्वारा कृषक को कार्य समय पर पूर्ण करने तथा योजना के आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

​प्रशासनिक मार्गदर्शन में कृषक द्वारा अपने खेत में सफलतापूर्वक सिंचाई पाइपलाइन स्थापित करवाई गई, जिसके उपरान्त स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर कार्य का भौतिक सत्यापन भी पूर्ण किया गया।
​योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप कृषक सूरजकरण को विभाग की ओर से ₹15,000 (40 प्रतिशत) का नियमानुसार वित्तीय अनुदान प्राप्त हुआ। इस सफल नवाचार के बाद कृषक ने बेहद खुश होकर बताया कि उनके खेत में पाइपलाइन स्थापित होने से अब फसलों को समय पर और बिना पानी की बर्बादी के सिंचाई का पानी मिल पा रहा है, जिससे उनके खेत की पैदावार भी पहले से काफी अच्छी हुई है।

​खेत में पानी और खाते में हाथोंहाथ अनुदान राशि पहुँचने से प्रार्थी का पूरा परिवार बेहद आनंदित है। कृषक सूरजकरण ने इस पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था के लिए शिविर प्रभारी श्रीमती जीतू कुल्हरी (उपखण्ड अधिकारी, भिनाय), शिविर सहप्रभारी श्री अर्जुन सिंह (विकास अधिकारी, भिनाय), कृषि विभाग तथा राजस्थान सरकार का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *