राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में आठ पद रिक्त, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

Spread the love

राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में आठ पद रिक्त, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय स्थित राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में आठ पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शीघ्र रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में उप प्राचार्य, व्याख्याता (भूगोल), वरिष्ठ अध्यापक (गणित), वरिष्ठ अध्यापक (हिंदी), एल-2 अध्यापक (अंग्रेजी), यूडीसी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो पद रिक्त हैं। इन पदों के खाली होने से विद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीण गोपाल मीणा, सावरमल मीणा, सुरेन्द्र मीणा, चेतन मीणा, सोहन मीणा, शिवराज मीणा, पूर्व सरपंच गंगाराम मीणा, सियाराम वैष्णव, ओमप्रकाश मीणा, रवि वैष्णव, मेवालाल मीणा, मिश्रीलाल मीणा एवं मानसिंह मीणा ने बताया कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कमी के कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरकर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *