24 जुलाई को जिला परिषद अजमेर में होगी विकसित भारत–जी राम जी योजना की शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

24 जुलाई को जिला परिषद अजमेर में होगी विकसित भारत–जी राम जी योजना की शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
Spread the love

24 जुलाई को जिला परिषद अजमेर में होगी विकसित भारत–जी राम जी योजना की समीक्षा कार्यशाला


अजमेर। विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 24 जुलाई 2026 को जिला परिषद अजमेर सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
जिला परिषद अजमेर के अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कार्यशाला में अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर एवं टोंक जिलों के संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की अद्यतन प्रगति का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण देना होगा।
कार्यशाला में प्रशासनिक एवं सामग्री मद के व्यय, श्रमिक नियोजन, अपूर्ण कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ई-केवाईसी, वृक्षारोपण पोर्टल, सम्पर्क पोर्टल, शिकायतों के निस्तारण, सीएमओग्राम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों, अनुमोदन प्रकरणों तथा हरियालो राजस्थान अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी।
दोपहर बाद के सत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राजीविका, एफएसएल लैंड, एमपीएलएडी, डांग, मनरेगा, सेवा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उद्यान योजना एवं ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी।
जिला परिषद प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित होकर योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *