सावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.95 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तारस्मैक बिक्री के ₹1.31 लाख नकद भी जब्त, बाजार कीमत करीब ₹8.60 लाख

सावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.95 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तारस्मैक बिक्री के ₹1.31 लाख नकद भी जब्त, बाजार कीमत करीब ₹8.60 लाख
Spread the love

सावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.95 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
स्मैक बिक्री के ₹1.31 लाख नकद भी जब्त, बाजार कीमत करीब ₹8.60 लाख

हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार

कुशायता,,अजमेर जिले के सावर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 42.95 ग्राम अवैध स्मैक, बिक्री से प्राप्त ₹1,31,450 नकद राशि तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹8.60 लाख बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी बनवारी लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने 20 जुलाई को कस्बा सावर के कुशायता–पण्डेर रोड पर कार्रवाई की।
पुलिस ने भावना सांसी (26 वर्ष), पत्नी मनीष, निवासी सांसी बस्ती, सावर को गिरफ्तार किया। उसके बैग से अलग-अलग जिपर पाउच में रखी 42.95 ग्राम स्मैक बरामद की गई। तलाशी के दौरान स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹1,31,450 नकद तथा मादक पदार्थ तौलने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना सावर में प्रकरण संख्या 141/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद (थाना केकड़ी शहर) को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से स्मैक के स्रोत, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क तथा पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारी लाल, नारायण सिंह, शंकर लाल, राकेश, महेंद्र, हरकेश, लोकेश एवं महिला कांस्टेबल नाजमीन की सराहनीय भूमिका रही।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *