दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में नसीराबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अंबेडकर सर्किल पर नारेबाजी

दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में नसीराबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अंबेडकर सर्किल पर नारेबाजी
Spread the love

दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में नसीराबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अंबेडकर सर्किल पर नारेबाजी

नसीराबाद (अनिल लोहरे)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में बुधवार को नसीराबाद नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अंबेडकर सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे छात्रों के साथ पुलिस ने कथित रूप से मारपीट की। साथ ही छात्रों के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं उन्हें धरना स्थल से हटाए जाने की भी निंदा की गई।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश परिहार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

इस अवसर पर देहात जिला उपाध्यक्ष अजय गौड़, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण खनगवाल, जयंत नागौरा, एडवोकेट गोवर्धन लाल गुर्जर, दिलीप रेसवाल, अब्दुल रहीम, लाला भाई, इम्तियाज, आमिर खान, सुदेश, दिलीप गोयर, सुमित भंडारी, जॉय जैकब, पारुल गुर्जर, सलमू, दीपक टंडन, अशोक एरन, राकेश नागौरा, रहीस खान, नरेंद्र कुमार, यश प्रकाश कनकवाल, जावेद, इरफान, चित्रांश बोयट, आदिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *