नसीराबाद में 23 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, तैयारियां पूरी
नसीराबाद में 23 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, तैयारियां पूरी
नसीराबाद (अनिल लोहरे)। शहर में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा 23 जुलाई को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रथयात्रा का शुभारंभ शाम 3:30 बजे जीडी टावर से होगा। इसके बाद रथयात्रा शहर के प्रमुख बाजारों और विभिन्न मार्गों से होती हुई गांधी चौक पहुंचेगी। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भगवान के रथ का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत करेंगे।
रथयात्रा के दौरान महाआरती, भजन-कीर्तन एवं महाभोग प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे शहर में भक्ति, उत्साह और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपरा और भाईचारे का भी प्रतीक है।
जय जगन्नाथ!