धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राष्ट्रपति ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब जोशी अपने मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वह देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है।
राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जोशी आगामी व्यवस्था तक दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभालेंगे।