खमनोर पंचायत समिति के नए विकास अधिकारी बने अर्जुन सिंह, संभाला पदभार

खमनोर पंचायत समिति के नए विकास अधिकारी बने अर्जुन सिंह, संभाला पदभार
Spread the love

खमनोर पंचायत समिति के नए विकास अधिकारी बने अर्जुन सिंह, संभाला पदभार
राजसमंद। राजसमंद जिले की खमनोर पंचायत समिति में नव नियुक्त विकास अधिकारी अर्जुन सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनका स्थानांतरण अजमेर जिले की भिनाय पंचायत समिति से खमनोर किया गया है। इससे पूर्व वे अजमेर जिले की पीसांगन पंचायत समिति में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने पर पंचायत समिति कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह ने कहा कि वे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर टीम भावना से कार्य करेंगे तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर बांदवाड़ा के सरपंच विक्रम सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *