पीसांगन की नई विकास अधिकारी साजिया तब्बुसूम का जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

पीसांगन की नई विकास अधिकारी साजिया तब्बुसूम का जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन
Spread the love

पीसांगन की नई विकास अधिकारी साजिया तब्बुसूम का जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन
अजमेर। अजमेर जिले की पीसांगन पंचायत समिति में हाल ही में विकास अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने वाली राजस्थान ग्रामीण प्रशासनिक सेवा की अधिकारी साजिया तब्बुसूम का सोमवार को पंचायत समिति क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने विकास अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण के साथ शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
विकास अधिकारी साजिया तब्बुसूम ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पंचायत समिति क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *