स्पीकर हेल्प डेस्क के दो वर्ष पूर्ण, लाभार्थियों से संवाद एवं कार्मिकों का सम्मान
अजमेर, 3 अगस्त। राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय (जेएलएन हॉस्पिटल) अजमेर में स्पीकर हेल्प डेस्क के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में सम्मान समारोह एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे। उन्होंने स्पीकर हेल्प डेस्क के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को मिल रही सहायता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।कार्यक्रम के दौरान स्पीकर हेल्प डेस्क से लाभान्वित हुए लोगों से संवाद किया गया। लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए हेल्प डेस्क द्वारा समय पर मिली सहायता एवं मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर हेल्प डेस्क के कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं समर्पण के लिए सम्मानित भी किया गया।समारोह में बीजेपी अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी , जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
JlN hospital helpline: 0145 2625509