पुलिस महानिरीक्षक ने किया शाहपुरा थाने का निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक ने किया शाहपुरा थाने का निरीक्षण
Spread the love

महिला अपराध रोकने के लिए ग्रामस्तर पर बनाये वाट्सएप ग्रुप-आईजी

पुलिस महानिरीक्षक ने किया शाहपुरा थाने का निरीक्षण

जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

अवैध खनन माफियाओं कर नकेल कसने के दिये निर्देश

शाहपुरा-राजेन्द्र पाराशर, 31 जनवरी24। अजमेर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनित बंसल, अतिरिक्त अधीक्षक बिहारी लाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुनील शर्मा, थानाप्रभारी राजूराम की उपस्थिति में शाहपुरा थाने का निरीक्षण किया।
वहां पर उपस्थित तमाम पुलिसकर्मियों से वार्ता करते हुए आईजी ने पुलिस विभाग की 100 दिवसीय कार्य योजना पर फोगस किया। जवानों को बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए सबको ब्रीफ किया। योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। साइबर सेल अपराध पर पुलिस को गम्भीर होकर कार्यवाही करने, थाने में फरियाद लेकर आने वाले प्रार्थी की मदद कर मामले का निस्तारण निष्पक्षता से करने को कहा।
आईजी ने अधिकारियों को क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसने के भी सख्त निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी अवलोकन किया।
आईजी ने कहा कि शाहपुरा जिला मुख्यालय पर महिला थाना भी शीघ्र बनेगा तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी स्थाई रूप से चयन करने के लिए जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को विचार विमर्श करने को कहा। इससे पूर्व पुलिस के जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

महिला अपराध रोकने के लिए ग्रामस्तर पर बनाये वाट्सएप ग्रुप:-आईजी पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने बीते दिनों में सम्भाग में कई व्हाट्सएप ग्रुप भी ग्राम स्तर पर बनवाये। ताकि महिला अपराध मामले में तुरंत रिपोर्ट भी हो सके। बालिका सुरक्षा के बारे में और प्रयास किया जारहे है। बच्चियों की आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। संभाग में बच्चों को काफी संख्या में उनका ट्रेन किया गया है। कार्यशाला में आयोजित की गई है। जहां पर बच्चों को गुड टच के बारे में इसके अलावा जो कानूनी प्रावधान है, उनके बारे में अवेयरनेस क्रिएट करने के बारे में उसके बारे में भी बहुत विस्तृत कार्यक्रम चलाए गए हैं। लड़कियों को हम बॉडी वन कैमरा भी देंगे जिससे यह लड़कियां बेहतर अपना काम कर पाए।


Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *