Spread the love

संत शिरोमणि आचार्य को दी विनयाजंली 

व्यवसाइयों ने प्रतिष्ठा बंद रखें 

शाहपुरा। जैन संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के देवलोक होने पर शाहपुरा क्षेत्र के जैन समुदाय के लोगों में शोक की लहर छा गई। समाज के लोगों ने दिनभर अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।
दिगम्बर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष आनंद सेठी ने बताया कि आचार्य ने 3 दिन पूर्व ही जागृत अवस्था में आचार्य पद का त्याग कर जल, आहार का त्याग करते हुए संघ का प्रत्याखान कर दिया था तथा अखंड मौन धारण कर रखा था। 17 फरवरी को रात्रि में आचार्य ने अपनी देह त्याग दी और ब्रह्मलीन हो गए।
रविवार सायं 8बजे जैन पंचायत भवन में समाज की महिला व पुरुषों ने आचार्य जीवन काल दर्शन के बारे में बताते, याद करते हुए उनकी पवित्र आत्मा को भावपूर्ण विनयाजंली प्रदान की।


Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *