भाजपा शाहपुरा विधानसभा श्रेत्र की बैठक।

भाजपा शाहपुरा विधानसभा श्रेत्र की बैठक।
Spread the love

भाजपा शाहपुरा विधानसभा श्रेत्र की बैठक।
चुनावी तैयारियों की समीक्षा की
मोदी ने अभी ट्रैलर दिखाया है, पिक्चर अभी बाकी है-अग्रवाल।
शाहपुरा-देव कृष्ण राज पाराशर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने व आगे की रणनीति तैयार करने को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा विधानसभा के पांचों मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकताओं की अहम बैठक मालिनी वाटिका के सभागार में हुई।
भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, सांसद सुभाष बहेडिया, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अगुवाई में हुई बैठक में रायला, बनेड़ा, फुलियाकलां, शाहपुरा नगर व ग्रामीण मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि देश के प्रधानमंत्री के अमूल्य सपनों को हम पूरा करें। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अब सर्तक व सजक होजाय, घर घर जाकर मोदी द्वारा 10वर्षो में देश के 140 करोड़ लोगों के लिए करवाये गये कल्याणकारी कार्यो व लाभकारी योजनाओं को गिनाये। अब की बार भाजपा को 370, एनडी गठबंधन सहित कुल 410 सीटे लाने के लिए कार्यकर्ता कमर कसले और भरपूर प्रचार प्रसार करें।
अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी की रीति, नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता इन लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने से कतरा रहे है। मोदी ने इन 10 वर्षो में कांग्रेंस को टेलर दिखाया है आने वाले पांच सालों में पूरी पक्चिर दिखायेंगे।
सांसद बहेड़िया ने कहा कि मोदी सरकार को पुनः लाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक जुट हो जाये। भाजपा के सभी संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने श्रेत्र के मतदाताओं के बीच जाये और आगामी चुनावों में भाजपा को अपने जिले से भारी मतों से जीत दिलाने में जुट जाये।
विधायक बैरवा ने प्रदेश की सरकार की 100 दिन कार्ययोजनाओं तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं को गिनाया। श्रेत्र के कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ खड़े होकर इस चुनाव में लगने का आव्हान किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को नमो ऐप मतदाताओं को डाउनलोड़ करवा कर केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से आवगत करवाते हुए लाभांवित करवाने पर जोर दिया।

इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष अविनाश जीनगर, विधानसभा संयोजक शिवराज कुमावत, प्रभारी रूपलालजाट, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया, फुलिया मंडल अध्यक्ष उदयलाल सिरोठा, रायला के परमेश्वर पारीक, शाहपुरा ग्रामीण के शंकरलाल गुर्जर, नगरमंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा, मांडलगढ़ वि.स. प्रभारी राजेन्द्र सिंह खामोर, शाहपुरा नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, युवाजिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, बजरंग सिंह राणावत, रमेश मारू, पंकज सुगन्धि, सुरेश गुर्जर, वैशाली पोरवाल, शारदा सोनी, कैलाश धाकड, स्वराज सिंह शेखावत, भगवत सिंह़ सहित कई कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि ने अपने विचार रखें।


Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *