मुख्यमंत्री ने दिवाली पर राज्य कर्मचारियों को दी सौगात

मुख्यमंत्री ने दिवाली पर राज्य कर्मचारियों को दी सौगात
Spread the love

6 लाख राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस देने का किया अनुमोदन


जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के रूप में तदर्थ बोनस देने का अनुमोदन कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा नियम, 2017 के पे मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 अथवा ग्रेड पे 4800 और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है। तदर्थ बोनस
की गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी।
तदर्थ बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। तदनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए तदर्थ बोनस देव होगा, जिसमें से 75 प्रतिशत राशि नकद तथा 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। तदर्थ बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 500 करोड़ रुपए होगा।
तदर्थ बोनस पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी देय होगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *