एसपी ने शाहपुरा में कानून व्यवस्था का लिया जायजा।


एसपी ने शाहपुरा में
कानून व्यवस्था का लिया जायजा।
शाहपुरा, 10 जनवरी। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शाहपुरा में कानून व्यवस्था का लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य और पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश विश्नोई भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी आर्य से क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसपी सिंह ने नगर के प्रमुख स्थानों अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के रामनिवासधाम के प्रभारी संत जगवल्लभ राम से चर्चा की। संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। पुलिस चौकी में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण के बारे में जानकारी ली। पुलिस की तैनाती, गश्ती व्यवस्था कार्यक्षमता का आकलन किया।
एसपी सिंह ने पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने और जनसहयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए विशेष रणनीतियां अपनाने पर जोर दिया गया। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान शाहपुरा नगर में पुलिस की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्थानीय निवासियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की बात पर ज्यादा बल दिया।