साध्वियों का शाहपुरा में मंगल प्रवेश।

साध्वियों का शाहपुरा में मंगल प्रवेश।
स्वागत सम्मान में बिछाए पलक पावडे।
शाहपुरा। राजस्थान परिवर्तनीय यश कवर मारासा की सुशिष्या मधु कंवर मारासा व डॉ चिंतनश्री मारासा का शुक्रवार को शाहपुरा में मंगल प्रवेश हुआ।
आरनीया रासा से विहार के बाद शाहपुरा पहुंचने पर शाहपुरा के जैन श्रावक संघ के कई श्रावकों ने दोनों साध्वियों के स्वागत सम्मान में पलक पावडे बिछा दिए।
अनिल लोढ़ा ने बताया कि शनिवार को प्रातः 9 बजे रामनगर के लाड़ स्वाध्याय भवन में प्रवचन देंगे।