गायत्री दिव्य ज्योति कलश यात्रा निकली




गायत्री दिव्य ज्योति कलश यात्रा निकली।
कलश पूजन कर दीप जलाए।
शाहपुरा। गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को गायत्री दिव्य ज्योति कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली गई।
सैकड़ों महिला अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों कलिंजरी गेट , सदर बाजार, त्रिमूर्ति चौराया, गाँधीपुरी होते हुए खान्या के बालाजी मंदिर प्रांगण में पहुंची। मंदिर प्रांगण में गायत्री माता की पूजा-आरती की व कलश पुजन कर दीप प्रज्वलित किए। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा पर पुष्प बरसा कर स्वागत किया।
राजेंद्र खटीक ने बताया कि 11 जनवरी से 20 जनवरी तक शाहपुरा क्षेत्र में चल रही यात्रा के तहत एक सप्ताह में 35 गांवो में पहुंची जहां ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। खटीक ने बताया कि भारत में 507 रथ कलश यात्रा संचालित है और राजस्थान में 7 रथ भ्रमण पर है। यह यात्रा क्षेत्र में 20 जनवरी तक चलेगी।
दिव्य ज्योति कलश यात्रा में रामस्वरूप काबरा, श्याम लाल खटीक, हरि नारायण, दुर्गा लाल जोशी, अरविन्द कुमार, राजेन्द्र खटीक, अर्जुन चारण, महावीर लखारा, सुवा लाल, सरोजना राठौड़, लाड सुखवाल, शिवानी, मन्नू आदि उपस्थित थे।