राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024
Spread the love

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक पारी में 127 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के संबंध में परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उपसमन्वयक दलों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर क्षेत्र में ई-मित्र एवं साइबर कैफे बन्द करवाने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी परीक्षा वन्दना खोरवाल ने बताया कि राजस्थान राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2 फरवरी को दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक एक पारी में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी। इसके सफल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण आयोजन के लिए जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। प्रशिक्षण नन्दकिशोर प्रजापति द्वारा दिया गया।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के संबंध में परीक्षा कार्य से जुडे़ अधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उपसमन्वयक दलों के प्रशिक्षण सत्रा में राजस्थान लोक सेवा आयोग की सम्पूर्ण गाईड लाईन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। राज्य सरकार परीक्षा को सुचिता के साथ आयोजित करवाने के लिए गम्भीर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीसी (Video conferencing) के माध्यम से राज्य के समस्त जिला कलक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की है। परीक्षा के दौरान लापरवाही एवं असंवैधानिक कृत्य करने वालों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन में सहभागिता प्रदान कर रहे समस्त विभागों द्वारा भी नियन्त्राण कक्ष स्थापित किए गए है। ये विभागीय नियन्त्राण कक्ष जिला स्तरीय नियन्त्राण कक्ष 0145-2422517 से लगातार सम्पर्क में रहेंगे। नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत रहेंगे। परीक्षा आयोजन के संबंध में किसी प्रकार की शंका एवं बाधा होने पर स्वयं के स्तर पर निर्णय लेने के स्थान पर आयोग, परीक्षा शाखा अथवा नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क किया जा सकता है। नोडल अधिकारी परीक्षा भी हमेशा उपलब्ध है। प्रत्येक परीक्षा को एक नई चुनौति मानते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल, प्रक्रिया एवं निर्देशिका का पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर के क्षेत्र में स्थित समस्त साईबर कैफे एवं ई-मित्रा को परीक्षा के दौरान बन्द करवाने के निर्देश जारी हुए है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतया वर्जित रहेंगे। यहां नियोजित होने वाले स्टाफ आदि के मोबाईल को स्वीच ऑफ करके अलमारी में सील करके रखा जाएगा। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र में पुलिस कार्मिक को भी मोबाईल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का अंग्रेजी एवं हिन्दी में हस्तलेख का नमूना लेना आवश्यक है। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों एवं कार्मिकों की एचएचएमडी अथवा डीएफएमडी के माध्यम से फ्रिस्किंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को प्रवेश अभ्यर्थी सत्यापन प्रपत्र, मूल आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र की समुचित जांच के उपरान्त ही दिया जाएगा। अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र एवं उपस्थिति पत्र में फोटो तथा हस्ताक्षर में अन्तर होने पर केन्द्राधीक्षक द्वारा रिपोर्ट में उल्लेख किया जाएगा। अभ्यर्थी के अंगुठे का निशान एवं हस्तलेख का नमूना प्रवेश पत्रा पर अनिवार्य रूप से लिया जाए। परीक्षा समाप्ति से पूर्व किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं है।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों एवं परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी के लिए प्रत्येक केन्द्र पर 2-2 वीडियोग्राफर लगाए जाएंगे। वीडियोग्राफर रिकॉर्डिंग प्रारम्भ करने से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान परीक्षा केन्द्र का नाम मुख्य द्वार के साईन बोर्ड से रिकॉर्ड करते हुए एवं परीक्षा केन्द्र का नाम, परीक्षा की दिनांक एवं परीक्षा प्रारम्भ होने के समय की घोषणा करते हुए रिकॉर्डिंग प्रारम्भ की जाए। वीडियोग्राफी में कक्ष संख्या, रूम चार्ट, अभ्यर्थी के रोल नम्बर बैठक व्यवस्था अनुसार चेहरे की रिकॉर्डिंग एवं टाईम स्टाम्प डालकर करवाई जाए। इससे अभ्यर्थी की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित होगी।
उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में जिले में 127 परीक्षा केन्द्रों पर 43 हजार 99 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अजमेर जिला मुख्यालय पर 102 परीक्षा केन्द्र है। इनमें से 32 सरकारी तथा 70 निजी विद्यालय है। इन पर 35 हजार 184 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। किशनगढ़ के 11 परीक्षा केन्द्रों से 4 सरकारी है। यहां 4 हजार 32 अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र आवंटित हुए है। इसी प्रकार केकड़ी में 14 परीक्षा केन्द्रों पर 3 हजार 883 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 43 उप समन्वयक दल तथा 22 सतर्कता दल गठित किए गए हैं। सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत अभिजागर एवं निजी परीक्षा केन्द्रों पर 75 प्रतिशत अभिजागर राजकीय सेवा के कार्मिक होंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में साधारण गर्म कपड़े एवं शूज पहनकर बैठने की अनुमति प्रदान की गई है। अतः परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश दिये जाने से पूर्व परीक्षार्थियों की गहन सुरक्षा जाँच किये जाने के निर्देश प्रदान किए गए। अभ्यर्थी को उत्तर पत्राक की कार्बन प्रति चयन प्रक्रिया पूर्ण होने तक सुरक्षित रखनी होगी एवं आयोग द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करनी होगी। अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा केन्द्र पर सफेद, व्हाइटनर एवं करेक्शन पैन लाना पूर्णतः निषिद्ध है। परीक्षा से दो दिवस पूर्व सभी परीक्षा केन्द्रों को खुला रखने के लिए केन्द्राधीक्षकों एवं संस्था प्रधानों को पाबन्द किया गया। 

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com