जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
Spread the love

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

अजमेर, 15 मई। जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता 

की बैठक का आयोजन गुरुवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में किया गया।
जनसुनवाई का आयोजन गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में हुआ। इसमें जिला कलक्टर लोक बन्धु ने 67 प्रार्थियों के अभाव अभियोग सुने। जन सुनवाई में अतिक्रमण, सड़कों की मरम्मत, पट्टा, रास्ता खुलवाने, पेंशन  पेयजल, शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाने, जनआधार अपडेट कराने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने, स्टार्टअप के लिए फंड दिलाने, विद्युत ट्रांसफार्मर स्थानान्तरित करने, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराने, अतिक्रमण हटाने, शमशान भूमि की अवाप्ति, सीमाज्ञान कराने, किशनगढ़ के वार्ड नंबर 14 में महात्मा गांधी विद्यालय की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने, अवैध पट्टा निरस्त कराने, दौराई पुलिया की मरम्मत, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने, नाले एवं नालियों की सफाई, तबीजी मायापुर रोड से आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने के सम्बन्ध में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई की राज्य स्तर से वीसी के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई। सम्भागीय आयुक्त श्री महेश चन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि सरकार द्वारा जनसुनवाई के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की गई है। इसके अन्तर्गत प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तर पर जनसुनवाई होती है। मई माह के तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई आयोजित हुई। अजमेर जिले की जन सुनवाई कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में हुई। इसमें 67 प्रकरण प्राप्त हुए। इन प्रकरणों को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को अग्रेसित किया गया।
जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीपी ग्राम एवं संपर्क पोर्टल पर प्राप्त वर्ष भर के समस्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों शीघ्र निपटाया जाए। उन्होंने अटल जन सेवा शिविरों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए । इससे अधिक से अधिक व्यक्ति शिविरों के माध्यम से न्याय एवं लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सफलता की कहानी
भिनाय ब्लॉक की नंदू देवी के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। उन्होंने अपनी विधवा पेंशन स्वीकृति की समस्या जिला कलक्टर लोक बंधु के समक्ष रखी। जिला कलक्टर श्री लोकबंधु द्वारा उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना गया । उन्होंने मौके पर ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक्ता विभाग के उपनिदेशक जय प्रकाश को निर्देश देकर पेंशन स्वीकृत करवाई। नंदू देवी की समस्या का त्वरित समाधान मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया। पेंशन स्वीकृति से उन्हें जीवन यापन का आधार मिला है ।
सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 9 प्रकरणों की सुनवाई की गई। सतर्कता समिति में विचार विमर्श किए गए प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित प्रकरणों के सम्बन्ध में हुई चर्चा में अपने विचार रखे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *