कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।मुख्य आयोजना अधिकारी रुद्रा रेणु ने 20 सूत्री कार्यक्रम की सम्बंधित विभागों की माह अप्रेल 2025 की मासिक प्रगति

Spread the love

20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
अजमेर 15 मई। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य आयोजना अधिकारी रुद्रा रेणु ने 20 सूत्री कार्यक्रम की सम्बंधित विभागों की माह अप्रेल 2025 की मासिक प्रगति से अवगत कराया। माह अप्रेल 2025 की प्रगति के अनुसार 20 सूत्री कार्यक्रम में राजीविका के सूत्र एसएचजी प्रमोटेड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्र संस्थागत प्रसव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम, वन विभाग के सूत्र में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि कम रही। राज्य स्तर से लक्ष्य आवण्टित नहीं होने पर कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। शेष विभागों की प्रगति सन्तोषजनक रही। सम्बन्धित विभागों को इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रारम्भ से ही आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत गुणात्मक एवं मात्रात्मक उपलब्धि अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक प्रगति सूचनाएं प्रतिमाह एक तारीख तक जिला योजना प्रकोष्ठ को आवश्यक रूप से उपलब्ध करावें। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में प्रारम्भ से ही राज्य सरकार से प्राप्त लक्ष्यानुरूप शत प्रतिशत मात्रत्मक व गुणात्मक उपलब्धि अर्जित किया जाना सुनिश्चित करावें। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित की जाने वाली सूचनायें जिला स्तर के विभागीय सक्षम अधिकारी से जांच एवं पुष्टि उपरांत हस्ताक्षरयुक्त मासिक प्रगति सूचना निर्देशानुसार प्रत्येक माह की एक तारीख तक व त्रैमासिक प्रगति सूचना आवश्यक रूप से जिला योजना प्रकोष्ठ को प्रेषित करावें।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *