नरेगा सहित अन्य विकास का फंड जल्द रिलीज करे सरकार : राजस्थान सरपंच संघप्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में अधिकारियों से की वार्ता

नरेगा सहित अन्य विकास का फंड जल्द रिलीज करे सरकार : राजस्थान सरपंच संघप्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में अधिकारियों से की वार्ता
Spread the love

जयपुर | राजस्थान सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में गुरुवार व शुक्रवार को शासन सचिवालय में अधिकारियों से वार्ता करके आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की इसमें नरेगा सहित राज्य वित्त आयोग केंद्रीय वित्त आयोग प्रधानमंत्री आवास सफाई एवं स्वच्छता का फंड जो लंबे समय से बकाया चल रहा है उसे शीघ्र रिलीज करने की मांग की
सरपंच संघ राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने सरपंच संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में राज्य के मुख्य सचिव सुधांशु पंत,
प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, पंचायत राज सचिव एवं आयुक्त जोगाराम, प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गोहा, नरेगा आयुक्त पुष्पा सत्यानी, प्रधानमंत्री आवास योजना के अधीक्षण अभियंता के के शर्मा,सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात करके विभिन्न समस्याओं पर उनसे वार्ता की
इसमें बताया गया कि नरेगा मैं श्रम व सामग्री का बकाया 5 हजार करोड़, राज्य वित्त आयोग का लगभग 3000 करोड़, केंद्रीय वित्त आयोग का लगभग 2000 करोड रुपए प्रधानमंत्री आवास प्रतीक्षा सूची के लगभग 200 करोड़ स्वच्छ भारत मिशन की अब तक की बकाया राशि शीघ्र जारी करने की मांग की
इस पर प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा ने बताया कि केंद्र से जो राशि राज्य को प्राप्त हो चुकी है वह शुक्रवार से रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो शीघ्र ग्राम पंचायत के खातों में आ जाएगी इसके अलावा राज्य वित्त आयोग का जो बकाया है उसे भी जल्दी से जल्दी रीलीज करने के प्रयास किया जा रहे हैं नरेगा से संबंधित जो भी श्रम व सामग्री का बकाया चल रहा है उसके लिए केंद्र से लगातार संपर्क किया जा रहा है वहां से जल्दी ही राशि रिलीज करवाने के प्रयास किया जा रहा हैं जो जून के प्रथम सप्ताह में आने की पूरी संभावना है
प्रधानमंत्री आवास का बकाया 25 मई से लाभार्थियों के खातों में आना शुरू हो जाएगा
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो भी बकाया बिल चल रहे हैं उसके लिए सभी जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह राज्य सरकार को प्रेषित करें राशि डाल दी जाएगी
प्रतिनिधि मंडल में सरपंच संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मीणा, रोशन अली छीपा मुख्य महामंत्री शक्ति सिंह रावत,मुख्य प्रवक्ता रफ़ीक़ पठान प्रवक्ता रामप्रसाद चौधरी ,प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला
प्रदेश सचिव रामनिवास मीणा महेश पटेल, सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल मीणा नागौर के हनुमान चौधरी सरपंच शेडू राम यादव, तुलसीराम नावलिया, सीकर जिला अध्यक्ष हनुमान झाझड़ा, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *