फसल खराबे का अनुदान लेने के लिए देनी होगी आधार कार्ड की प्रति
अजमेर। तहसील क्षेत्र अजमेर के ग्राम सराधना नदी प्रथम, नदी द्वितीय, डांग सराधना डूमाडा, आम्बा, आम्बा मशीना, भांवता, मजितिया एवं जोधा की ढाणी में फसल खरीफ वर्ष 2024 (सम्वत 2081) में बाढ़ से हुए फसल खराबे से प्रभावित किसानों के सम्बन्ध में (डीएमआईएस) डिजास्टर मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए खातेदार के आधार कार्ड की छाया प्रति सम्बन्धित पटवारी हल्का को उपलब्ध करवाया जाना आवश्यक है। तहसीलदार अजमेर के अनुसार खातेदार एवं गैर खातेदार कृषक अपने पटवारी हल्का को अपने आधार कार्ड की छाया प्रतियां 3 दिवस में उपलब्ध करवाए। इसके अभाव में आदान-अनुदान की राशि खाते में जमा नहीं होगी।