अजमेर नगर निगम के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह
अजमेर नगर निगम के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह
अजमेर नगर निगम के नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ समारोह मे केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ,
नगर निकाय मंत्री झबर सिंह खर्रा तथा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत विधायक अनिता भदेल के मुख्य आत्थिय मे आयोजित हुआ कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे देहात भाजपा अध्यक्ष जीतमल प्रजापति ,व शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने की वही अध्यक्षता मेयर बृजलता हाडा ने की
कार्यक्रम मे उपमहापौर नीरज जैन नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली सहित नगम के पार्षद मोजूद रहे ,कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अपने चैम्बर नवीन भवन मे आरक्षित करने को लेकर विरोध प्रकट किया हालाकी परिस्थितियों को भाप कर नवीन भवन मे हाथो हाथ नेता प्रतिपक्ष का चेम्बर बनाया गया ,लोकार्पण समारोह 10.15 के स्थान पर दोपहर 12 बजे शूरू हुआ समारोह मे जनप्रतिनिधियों ने अजमेर के विकास को लेकर किये जा रहे कार्यों को बताया खबर लिखे जाने तक समारोह का आयोजन चल रहा था