पीएम मोदी का बीकानेर दौरा: मिनट-टू-मिनट शेड्यूल और 26 हजार करोड़ की सौगात, राजस्थान को मिलेगी नई उड़ान

पीएम मोदी का बीकानेर दौरा: मिनट-टू-मिनट शेड्यूल और 26 हजार करोड़ की सौगात, राजस्थान को मिलेगी नई उड़ान
Spread the love

बीकानेर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर दौरे पर रहेंगे, जहां वह 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह दौरा न केवल राजस्थान बल्कि भारतीय रेलवे के लिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस दिन 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत से रिडेवलप किए गए 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण किया जाएगा।

🚁 PM मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 9:45 बजे – नाल एयरबेस, बीकानेर पहुंचना और एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात
  • सुबह 9:55 बजे – देशनोक के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना
  • सुबह 10:30 बजे – करणी माता मंदिर में दर्शन
  • सुबह 11:00 बजे – देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • सुबह 11:30 बजे – पलाना के लिए उड़ान
  • दोपहर 12:00 बजे – पलाना में जनसभा को संबोधित
  • दोपहर 1:00 बजे – नाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान

🚆 रेलवे को नई रफ्तार: अमृत स्टेशनों का उद्घाटन

पीएम मोदी बीकानेर में 100 से अधिक पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें देशनोक, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर जैसे स्टेशन शामिल हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं और भव्य स्वरूप में तैयार किया गया है।

🔋 ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट

पीएम मोदी राजस्थान में सड़क, बिजली, पानी, डिफेंस और सौर ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे:

  • 4850 करोड़ रुपये की लागत से बनीं 7 बड़ी सड़क परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित
  • 900 किलोमीटर नए राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन और शिलान्यास
  • 3240 करोड़ रुपये से अधिक की 12 राज्य राजमार्ग परियोजनाएं
  • बीकानेर से बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी

🔌 रेल विद्युतीकरण को नई गति

पीएम मोदी जिन रेल लाइनों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, वे हैं:

  • सूरतगढ़–फलोदी (336 किमी)
  • फुलेरा–डेगाना (109 किमी)
  • उदयपुर–हिम्मतनगर (210 किमी)
  • फलोदी–जैसलमेर (157 किमी)
  • समदड़ी–बाड़मेर (129 किमी)
  • चूरू–सादुलपुर (58 किमी) की नई लाइन की आधारशिला

☀️ सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स

बीकानेर, नावा, डीडवाना और कुचामन में सौर ऊर्जा एवं ट्रांसमिशन से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे राज्य की ऊर्जा आपूर्ति को मजबूती मिलेगी।

🏥 नर्सिंग कॉलेज और जल परियोजनाएं

  • राजसमंद, प्रतापगढ़, धौलपुर, भीलवाड़ा में नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन
  • पाली और झुंझुनूं में शहरी और ग्रामीण जल परियोजनाओं की सौगात

🗨️ पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “भारतीय रेलवे के लिए कल का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होगा। बीकानेर से 100 से अधिक अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *