राजस्व अपील प्राधिकारी की अस्थायी अदालत शाहपुरा में।
राजस्व अपील प्राधिकारी की अस्थायी अदालत शाहपुरा में।
राजस्व अपील प्राधिकारी की अस्थायी अदालत अब शाहपुरा में।
माह में 2 बार होगी राजस्व संबंधी मामलों सुनवाई।
शाहपुरा, बनेड़ा, फुलियाकलां, कोटड़ी, जहाजपुर, हुरड़ा के किसानों को मिलेगी राहत।
शाहपुरा 22 मई। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग के शासन उप सचिव ने एक आदेश जारी किया जिसके तहत अब भू-प्रबन्ध से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए शाहपुरा में महीने में दो बार अस्थायी अदालत लगाई जाएगी।
अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शुक्रवार को राजस्व अपील प्राधिकारी राजस्व संबंधी मामलों जैसे भूमि, खातेदारी, नामांतरण, सीमांकन आदि से संबंधित अपीलों की सुनवाई करेंगे। सरकार द्वारा किए गए नए क्षेत्राधिकार निर्धारण के तहत तहसील शाहपुरा, बनेड़ा, फुलियाकलां, कोटड़ी, जहाजपुर और हुरड़ा को शाहपुरा में शामिल किया गया है। अब इन तहसीलों के किसानों और नागरिकों को राजस्व अपीलों की सुनवाई के लिए भीलवाड़ा नहीं जाना पड़ेगा। इससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत होगी।
तथा सरकार के इस निर्णय से इन तहसील क्षेत्र के काश्तकारों और वादकारियों को न्याय मिलने की प्रक्रिया और अधिक सुलभ हो सकेगी।