पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया
Spread the love

अजमेर 23 मई राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुक्रवार को सुबह जयपुर से जोधपुर जाते समय तबीजी के पास अजमेर के कांग्रेसजनों ने अशोक गहलोत का साफ़ा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी
अशोक गहलोत ने ग्राम तबीजी में रुककर मनरेगा में काम से लौट रही महिलाओं से उनका हालचाल पूंछा तथा उनसे बातचीत कर मनरेगा के तहत हो रहे काम, उनके पैमेंट, उनकी परेशानियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, इस अवसर पर आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ भी गहलोत के साथ थे
तबीजी के सरपंच राजेंद्र गैना से भी अशोक गहलोत ने मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों व स्थानीय समस्याओं के बारे में बातचीत की, सरपंच गैना के आग्रह पर अशोक गहलोत व धर्मेंद्र राठौड़ ने ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर वहाँ का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत में चल रही लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे बालक बालिकाओं से भी बातचीत की
तबीजी पहुंचकर अशोक गहलोत व धर्मेंद्र राठौड़ का स्वागत करने वाले अजमेर के कांग्रेसजनों में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पार्षद नौरत गुजर, अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष आरिफ खान व विकास चौहान, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, सुमित मित्तल, विश्वेश पारीक, भंवर मेहरा व महेंद्र रावत आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *