अजमेर डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण: छात्राओं ने जाना दुग्ध उत्पादन का वैज्ञानिक तरीका
अजमेर डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण: छात्राओं ने जाना दुग्ध उत्पादन का वैज्ञानिक तरीका
अजमेर, 27 मई 2025:
आज अजमेर डेयरी परिसर में “दूरस्थ क्षेत्र समन्वय योजना” के अंतर्गत एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएँ और मार्गदर्शक उपस्थित रहे। यह भ्रमण किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था।
छात्राओं ने डेयरी के विभिन्न उत्पादन प्रक्रियाओं, दुग्ध संग्रहण, पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की। डेयरी अधिकारियों ने उन्हें बताया कि किस प्रकार दूध को किसानों से संग्रहित कर आधुनिक तकनीक के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है।
इस अवसर पर छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने डेयरी के स्वच्छ और वैज्ञानिक माहौल की सराहना की और कहा कि यह भ्रमण उनके लिए एक नई सीख और अनुभव का जरिया बना।
किशोरी सबलीकरण दूसरा दशक परियोजना पीसांगन से अजमेर डेरी भ्रमण पर आए बच्चो को अंत में लस्सी पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई ।