सरकार की खुद की पर्चियां बदलने का समय आ गया है – डोटासरा

सरकार की खुद की पर्चियां बदलने का समय आ गया है – डोटासरा
बजरी माफियाओं ने प्रदेश की नदियों का सीना छलनी कर दिया, सरकार मौन।
कार्यकर्ताओं से मिले डोटासरा व जुली। 51 किलो के फूलों का हार पहनाकर किया स्वागत, सम्मान।
संगठन को मजबूत करे पदाधिकारी।
शाहपुरा 28 मई। राजस्थान प्रदेश कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिह डोटासरा एवं राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली अल्प समय के लिए शाहपुरा पहुंचकर शाहपुरा नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाते हुए स्वागत कर साफा बंधवाकर 51 किलो के फूलों का हार पहनाया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, रमेश सेन, नमन ओझा, अविनाश शर्मा, रामेश्वरलाल सोलंकी, संदीप जीनगर, रचना सुनील मिश्रा, मधु पौंड्रिक, ओम सिंधी, अतुल त्रिपाठी, राजकुमार बैरवा, हनुमान वैष्णव, राजेंद्र चौधरी, श्यामा गुर्जर, पार्षद मोहम्मद इशाक खान, मुबारिक हुसैन, परवीन पारीक, सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सरकार की खुद की पर्चियां बदलने का समय आ गया है – डोटास : पत्रकारों से रूबरू होते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने से पूर्व जनता से बड़े वादे किए थे। डेढ़ साल में वादे पूरे नहीं किए। नई भर्तियां नहीं की, कई पद रिक्त है। मुख्यमंत्रीजी हमेशा दिल्ली दौरे पर रहकर हाजरी लगाकर जाते है। मंत्री कोई सुनते नहीं, जिललो में मंत्री पहुंचते नहीं। भू माफिया व बजरी माफिया सरकार पर हावी है। बजरी माफियाओ ने नदियों के सीने को छलनी करते जारहे है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार चुप्पी साधे है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है। अंत में डोटासरा ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बीना कहा कि अब सरकार की पर्ची बदलने का समय आगया है।
