जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने गगवाना में लगाई रात्रि चौपाल

जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने गगवाना में लगाई रात्रि चौपाल
Spread the love

जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने गगवाना में लगाई रात्रि चौपाल

ग्रामीणों के सुने अभाव अभियोग

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

अजमेर , 29 मई। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने गुरुवार को श्रीनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गगवाना में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चौपाल में कुल 47 परिवाद प्राप्त हुए।
रात्रि चौपाल में विद्युत आपूर्ति , प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने , स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा दिलवाने , पानी की लाइन डालने , पानी के प्रेशर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी , राजकीय विद्यालय में शारीरिक प्रशिक्षक की नियुक्ति करने , रोडवेज परिवहन सेवा की सुविधा , राजकीय विद्यालय में नवीन संकाय प्रारंभ कराने , चिकित्सक की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने , सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने , क्षतिग्रस्त सड़क दुरुस्त कराने, गगवाना ग्राम के समीप मुख्य मार्ग पर नाले का पानी से मार्ग अवरुद्ध होने , सीमाज्ञान करवाने , पेयजल में गंदगी आने, अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई में हुए खड्डे दुरुस्त करने , हाईटेंशन विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने सहित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को कलक्टर के समक्ष रखा। जिला कलक्टर ने सभी परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को टेल एंड पर प्रेशर चेक करने , पेयजल की गुणवत्ता जांचने ,वर्षा पूर्व अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई में हुए खड्डों को दुरुस्त करने , विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने , हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने एवं झूलते तारों को दुरुस्त करने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उचित सफाई व्यवस्था करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को मुख्यालय पर उपस्थित रहने सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि प्रशासन जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण अंचलों की समस्याओं का समाधान करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से दौरे करें और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करें।

सफलता कि कहानी
रात्रि चौपाल में श्री सरदार खान की वर्षों की बंटवारे की मांग को मौके पर ही सभी आवेदकों को बुलाकर बंटवारा प्रस्ताव तैयार करके निस्तारित किया गया।
परिवादी सरिता दूबे को जाति प्रमाण पत्र में जाति स्पष्ट नहीं होने से लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर द्वारा सरपंच से प्रमाण पत्र लेकर मौके पर ही जाति दुबे दर्ज की गई । इस प्रकार सरिता को दस्तावेज में आ रही समस्या से निजात मिली ।

रात्रि चौपाल में प्रशिक्षु आईएएस नेहा राजपूत, उपखंड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी, तहसीलदार श्री ओम सिंह, सरपंच गुलजान खानम्, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्स्ना रंगा, डॉ योगेंद्र सिंह चुंडावत, गिरदावर श्री युगल जांगिड़, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *