शाहपुरा के खान का भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन।

शाहपुरा के खान का भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन।
खान ने राजस्थान का बढ़ाया गौरव।
शाहपुरा 4 जून। शाहपुरा के मोहम्मद रज़ा खान का चयन भारतीय अंडर-16 बास्केटबॉल टीम के लिए हुआ। यह टीम 11 जून 2025 से मालदीव में आयोजित साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप (एसएबीए) में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। खान की इस उपलब्धि से खान ने शाहपुरा सहित भीलवाड़ा जिले और राजस्थान का मान बढ़ाया।
जानकारी के अनुसार खान जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी में कोच राकेश विश्नोई के मार्गदर्शन में इंदौर (एमपी) में 24 में से चल रहे भारतीय टीम के प्रशिक्षण एवं चयन शिविर में भाग ले रहे थे। इस दौरान उनका आज चयन हुआ। इसकी सूचना शाहपुरा पहुंचते ही परिजनों के साथ शाहपुरा के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग खान के घर पहुंचते हुए उनके माता पिता ताहिरा बानू, शब्बीर खां व परिजनों का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई देने लगे।
कौन है खान: खान शाहपुरा निवासी ताहिरा बानू, शब्बीर खां कायमखानी का पुत्र है। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले खान ने बचपन से बास्केटबॉल के प्रति समर्पण दिखाया। वे रोज़ाना दौड़ते हुए घर से लंबी दूरी तय कर स्कूल के बास्केटबाल कोर्ट पर पहुंचे और अभ्यास करते थे। अवसर मिलने पर दिल्ली के बॉलिंग विद संजीव कोचिंग सेंटर में अंतरराष्ट्रीय कोच संदीप से प्रशिक्षण लिया। उनकी इस सफलता में कोच राकेश विश्नोई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि हा ल ही में खान खेलो इंडिया युथ गेम्स प्रतियोगिता में खान राजस्थान बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। 40वें राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में राजस्थान टीम के कप्तान रहते हुए टीम को रजत पदक जीत में दिल चुके। इसके अलावा कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक भी जीत चुके है।