विश्व पर्यावरण दिवस एवं जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका, नसीराबाद द्वारा विविध कार्यक्रमों का शुभारम्भ

विश्व पर्यावरण दिवस एवं जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका, नसीराबाद द्वारा विविध कार्यक्रमों का शुभारम्भ
Spread the love

नसीराबाद (अनिल लोहरे) आज गुरूवार को प्रातः 10ः00 बजे से अधिशासी अधिकारी श्री पिन्टू लाल जाट द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान 2.0 पखवाडा 05 जून 2025 से 20 जून 2025 के दौरान जल संरक्षण एवं जल संचयन हेतु ‘‘गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका, नसीराबाद द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारम्भ‘‘ खेडा बालाजी मन्दिर, नान्दला पर वृक्षरोपण एवं वन्दे गंगा जन संरक्षण जन अभियान संकल्प की शपथ दिलवाते हुये, नान्दला सरोवर की साफ सफाई करते हुये नान्दला तालाब पर दीप प्रज्वलन किया गया।
इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिषन 2.0 के अन्तर्गत श्रीमान् संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय मिशन निदेशक महोदय, स्वच्छ भारत मिशन के प्रदत दिशा-निर्देशों के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र नसीराबाद में दिनांक 02.06.2025 से विष्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत दिनांक 02.06.2025 को सिंगल यूज प्लाटिक बैन अभियान, दिनांक 03.06.2025 को आर.आर.आर. सेन्टर पर वस्तु संग्रहण हेतु विशेष अभियान, दिनांक 04.06.2025 को विशेष सफाई अभियान एवं दिनांक 05.06.2025 को स्वच्छ भारत, हरित भारत – हरित शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन करते हुये विश्व पर्यावारण दिवस को हर्षों उल्लास से मनाया गया।
नगरपालिका नसीराबाद के श्री पिन्टु लाल जाट, अधिशासी अधिकारी ने वन्दे गंगा जन संरक्षण जन अभियान संकल्प की शपथ दिलवाते हुये कहा, ‘‘नगरपालिका क्षेत्र नसीराबाद में मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान 2.0 के अन्तर्गत चल रहें विषेष पखवाडे के दौरान आगामी दिनांक 12.06.2025 को लाल डिग्गी, नसीराबाद शहर एवं दिनांक 19.06.2025 को खापरी रोड, तलाई, हाउसिंग बोर्ड नसीराबाद में प्रायः 10ः00 बजे जल स्त्रोतो की साफ-सफाई एवं मरम्मत, जल स्त्रोतो पर दीप प्रज्वलन, शहरी रोजगार योजना अर्न्तगत पौधारोण हेतु अग्रिम तैयारी, महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, प्लास्टिक कचरे का चिन्हित स्थल पर निश्पादन, No Plastic Day एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहयोग से सरकारी भवनों में स्थित RTWHS की साफ-सफाई एवं रख-रखाव कार्यक्रम‘‘
नगरपालिका नसीराबाद के श्री लीलाधर भाटी,MIS ENGINEER ने स्वच्छ भारत, हरित भारत – हरित शपथ दिलवाते हुये बताया, हमारा लक्ष्य नसीराबाद को स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी बनाना है। नगरपालिका, नसीराबाद द्वारा 02 जून से 05 जून 2025 तक पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आमजन ने बढ़-चढकर भागदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पूजा जोया वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक एवं नगरपालिका नसीराबाद स्टाफ नवीन रियाड, महेन्द्र सिंह चौहान, ललिता वैष्णव, लीलाधर भाटी, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, अक्षय सोनी, प्रेमसुख रियाड, उपदेश कुमार शर्मा, मनीष कुमार मीणा, सुरेन्द्र कुमार जाट, रविकान्त लाखन इत्यादि की उपस्थिति रही।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *