सरकार ने कुमावत, जीनगर, पाराशर को परिषद के विधिक सलाहकार की नियुक्ति दी।



सरकार ने नगर परिषद विधि सलाहकार पैनल लॉयर्स की नियुक्ति की।
कुमावत, जीनगर व पाराशर होंगे परिषद के विधिक सलाहकार।
शाहपुरा, 7 जून। सरकार ने शाहपुरा नगर परिषद के प्रशासनिक और विधिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शाहपुरा के तीन अधिवक्ताओं को शाहपुरा नगर परिषद में विधि सलाहकार पैनल लॉयर्स की नियुक्ति जारी की।
जानकारी के अनुसार स्वशासन विभाग (डीएलबी) के निदेशक (विधि) लेखराज जागृत ने आदेश कर शाहपुरा न्यायालय के अधिवक्ता शिवराज कुमावत, अविनाश जीनगर और जितेंद्र पाराशर को विधि सलाहकार पैनल लॉयर के रूप में नियुक्त किया।
नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से नगर परिषद को विभिन्न कानूनी मामलों से संबंधित मुकदमों के निपटारे करने में सहायता मिलेगी। तीनों विधि सलाहकार कुमावत, जीनगर व पाराशर अनुभवी अधिवक्ता हैं, जो स्थानीय निकायों से संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं में अपनी गहरी समझ से परिषद के विधिक निर्णयों में सहायता प्रदान करेंगे।