केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का अराई दौरा – शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस
ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और शीघ्र निस्तारण के लिए किया आश्वस्त
किशनगढ़ | शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी अराई दौरे पर रहे।
कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने अराई क्षेत्र के मोतीपुरा, भामोलाव, डांग, काला तालाब, दादिया, बालापुरा सहित अनेक गांवो का दौरा कर क्षेत्र में विभिन्न परिवारों में गत दिनों दिवगंत हुए परिवारजनों से की मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी के अराई पहुँचने पर ग्रामीणों ने अपनी जनसमस्याओं से करवाया अवगत, केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु आमजन को किया आश्वस्त, आमजन की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से हो समाधान इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।
इस दौरान अराई मण्डल अध्यक्ष शिवरतन सिंह राठौड़, मण्डल महामंत्री जतन चौधरी, सांवरलाल चौधरी डांग सहित अनेक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन उपस्थित रहें।