पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा सफलता की कहानी-7

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा सफलता की कहानी-7
Spread the love

स्वामित्व तथा पट्टा योजना के तहत डिजिटल स्वामित्व कार्ड हुआ जारी

           ग्राम पंचायत कुशायता में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्याोदय सम्बल पखवाडे के तहत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में प्रार्थी शंकर लाल पुत्र मांगीलाल जाट निवासी ग्राम मोटालाव ग्राम पंचायत कुशायता ने बताया की मेरी उम्र लगभग 55 वर्ष से अधिक है। मुझे नहीं पता था कि मकान का पट्टा तथा स्वामित्व क्या होता है। कई बार मेरे घर के पडोसी भी लडते-झगडते थे। लेकिन स्वामित्व तथा पट्टा योजना के तहत प्रशासन द्वारा उसे शिविर में बुला कर घर का डिजिटल स्वामित्व कार्ड या प्रोपटी कार्ड दिया गया। इससे उसे यह सुविधा रहेगी कि वह इस कार्ड से अपने पडोसियों को भी बता सकेगा कि उसके मकान की सीमाएं क्या है एवं उसका अधिकार कितना है। इसके लिए प्रार्थी शंकर लाल पुत्र मांगीलाल जाट ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com